अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, रामलला के किए दर्शन
अयोध्या। अयोध्या में शनिवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। जिन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इतनी बड़ी संख्या में दीये जलाने का रिकॉर्ड कायम करने पर सर्टिफिकेट भी सौंपा।
अयोध्या प्रवास के दौरान आज रविवार को दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने हनुमानगढ़ी मंदिर को सुबह के समय हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की है। इसके बाद सीएम योगी रामलला मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान राम के मंदिर में रामलला के दर्शन कर उनका पूजन किया। इस दौरान हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास मौजूद रहे।
बता दें कि दीपोत्सव में शामिल होने के लिए सीएम योगी शनिवार को ही अयोध्या पहुंच थे। इस दौरान वह अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए। जहां पर सरयू के 51 घाटों पर 22.23 लाख दीये जलाए गए। जिसके चलते यह एक बड़ा कीर्तिमान बन गया। जिससे इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली।
यह भी पढ़ें:-Diwali 2023: पटाखों से जलने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत, जल्द भरेंगे घाव
