Diwali 2023 : सतरंगी रोशनी के सौंदर्य से शहर जगमगाया, दीपावली के स्वागत में उत्साह झिलमिलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सतरंगी रोशनी के सौंदर्य से शहर जगमगाया।

कानपुर में सतरंगी रोशनी के सौंदर्य से शहर जगमगा उठा। मंदिरों में दीपावली पर विशेष तैयारी की गई है, तो गंगा की लहरों में दीपदान भी किया जाएगा।

कानपुर, अमृत विचार। रविवार को मनाए जाने वाले दीप पर्व दीपावली के स्वागत और अभिनंदन में शनिवार शाम होते ही शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। नरक चतुर्दशी पर लोगों ने घरों की सफाई और धुलाई करने के बाद दीप जलाए, इसके बाद बधाईयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। बच्चों और युवाओं ने शनिवार से ही आतिशबाजी का धूम-धड़ाका शुरू कर दिया। मंदिरों में दीपावली पर विशेष तैयारी की गई है, तो गंगा की लहरों में दीपदान भी किया जाएगा। 

दीपावली पर शहर को जगमग करने के लिए  सभी ऊंची इमारतों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। बड़ी व छोटी लाइट के साथ थीम लाइट का संयोजन शोभा बढ़ा रहा है।  स्वरूप नगर, तिलक नगर, पांडु नगर, आर्य नगर, एनआरआई सिटी, सिविल लाइंस, गोविंद नगर सहित सभी इलाकों में अपार्टमेंट में विशेष सजावट की गई है। दीपावली पर्व पर कई पार्कों में लोगों ने रंगोली सजाने की तैयारी की है।  

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने 'खजांचीनाथ' का मनाया जन्मदिन, दिए उपहार, जानिये बच्चे का क्यों पड़ा ऐसा नाम?

संबंधित समाचार