बहराइच: खेत में एक साथ मिले दो अजगर, श्रमिकों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बेदौरा गांव में रविवार को गन्ना काट रहे श्रमिकों को खेत में दो विशालकाय अजगर दिखे। इस पर हड़कंप मच गया। सूचना रेंज कार्यालय में दी गई। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर अजगरों को रेस्क्यू किया।  फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेदौरा निवासी माता प्रसाद यादव के खेत में गन्ने की फसल तैयार है। 

क्रेसर पर गन्ना देने के लिए वह रविवार को श्रमिकों से गन्ना कटवा रहे थे। गन्ना कटाई के दौरान दोपहर 12 बजे खेत में दो विशालकाय अजगर एक साथ बैठे दिखे। इस पर श्रमिकों में हड़कंप मच गया। सभी खेत के बाहर निकल आए। सूचना खेत मालिक ने रेंज कार्यालय में दी।

वन क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ने बीट प्रभारी जुबेर खान को टीम के साथ मौके पर भेजा। वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर बोरे में भरा। इसके बाद उसे घने जंगल में छोड़ दिया है। अजगर देखने वाले लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें:-'दिव्यता के बीच दरिद्रता'..., अखिलेश यादव ने अयोध्या दीपोत्सव का Video शेयर कर सरकार पर कसा तंज

संबंधित समाचार