500 साल पुराने माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनाया दिवाली उत्सव, 2,000 से अधिक जवान तैनात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगरतला। त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर में रविवार को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां हजारों श्रद्धालु सुबह से ही दिवाली के अवसर पर 51 शक्तिपीठों में से एक 500 साल पुराने माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। त्रिपुरेश्वरी मंदिर में शांतिपूर्ण दिवाली उत्सव मनाने के लिए राज्य पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के 2,000 से अधिक वर्दीधारी जवानों को तैनात किया गया है। 

पुलिस अधिकारियों ने शीर्ष स्तर से सुरक्षा निगरानी की भी व्यवस्था की है और वीआईपी सहित शहर में वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दिवाली के अवसर पर और नियमित और निर्धारित ट्रेन सेवाओं के अलावा भक्तों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए धर्मनगर-उदयपुर-सबरूम मार्गों के बीच एक जोड़ी विशेष यात्री ट्रेनें चला रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदिर के दोनों ओर से कम से कम तीन किलोमीटर की दूरी को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ उनके सभी कैबिनेट सहयोगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, लोकसभा सदस्य रेबती त्रिपुरा, राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब शामिल हैं। रविवार शाम को त्रिपुरेश्वरी मंदिर में दो दिवसीय दिवाली उत्सव का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। 

उदयपुर से निर्वाचित वित्त मंत्री प्रणजीत सिंघाराय ने मीडिया को बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में संत विशेष प्रार्थना में भाग लेने के लिए मंदिर में एकत्र हुए, जबकि भारत और बंगलादेश के विभिन्न हिस्सों से पिछले वर्षों की तरह श्रद्धालु इस शुभ अवसर पर पूजा करने आए। ‘सीमा प्रहरियों’, उनके परिवार, बच्चों और अन्य आमंत्रित लोगों के लिए जातीय भोजन स्टॉल, खेल, मनोरंजन गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी इंतजाम था। 

ये भी पढ़ें- Diwali 2023: दीपावली आज, लक्ष्मी पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, इस दिन मनाएं गोर्वधन पूजा और भाईदूज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता