अमित शाह आज पांच चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के विदिशा, गुना, अशोकनगर और दतिया जिलों में पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा के अनुसार शाह दोपहर में विदिशा जिले के सिरोंज में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद गुना जिले में चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज में और फिर गुना जिले के राघौगढ़ में सभाएं लेंगे। शाह अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करने के बाद दतिया जिले में मां पीतांबरा देवी के दर्शन और पूजन के बाद वहां पर भी चुनावी सभा लेंगे। 

शाह पिछले कुछ दिनों में राज्य में लगातार अनेक सभाएं ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक बैठकें भी की हैं। राज्य में चुनाव प्रचार अभियान की सीमा 15 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगी। अंतिम दो तीन दिनों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अपनी पूरी ताकत चुनावी अभियान में झोंक रहे हैं। सभी 230 सीटों पर मतदान एकसाथ 17 नवंबर को होने के बाद मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 

यह भी पढ़ें- गुजरात : खुद को CM कार्यालय का अधिकारी बताने वाला ‘ठग’ कोर्ट परिसर से फरार

संबंधित समाचार