अयोध्या: दीपावली की रात युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बीकापुर/अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर माफी तिराहे पर रविवार को दीपावली की रात एक युवक को दो लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने सोमवार को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बीकापुर के कोतवाल राजेश कुमार राय एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश त्रिपाठी के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर गहन जांच पड़ताल की।

बताया कि मृतक मुकेश कुमार पुत्र रामदुलार कोरी निवासी जलालपुर माफी की गांव के दो लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पूछताछ के लिए गांव के कुछ लोगों को उठाया गया है। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर गांव के ही मालगु निषाद एवं बबलू निषाद के के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारण की जानकारी अभी नहीं हुई।
यह भी पढ़ें:-चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ... दिवाली पर सपा के स्वामी ने मां लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान, भड़के लोग
