चंदौली में मारपीट में घायल युवक की मौत, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के बबुरी क्षेत्र में दीपावली की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के दिघवट गांव में प्रविन्दर यादव (19) नाम के एक व्यक्ति के साथ कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल प्रविन्दर को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत्यु घोषित कर दिया।परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

नामजद लोगों में राम आश्रय पुत्र रामधन जिसका इलाज चल रहा है। अनिल पुत्र राम आश्रय, दीपक पुत्र मुन्ना ,पप्पू पुत्र परदेसी राम, बोदल पुत्र बलवंत, समस्त निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें: जन समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतें अधिकारी: योगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पहलगाम हमले के 1 साल बाद भी नहीं खुला बैसारन का मैदान, आज भी हैं ताजे जख्म, जानें पर्यटन व्यवसाय की जमीनी हकीकत 
Matrubhoomi: लद्दाख की पहाड़ियों में सलमान खान ने की कठिन ट्रेनिंग, चोटों के बावजूद पूरा किया 45 दिनों का शेड्यूल
Aakhri Sawaal: संजय दत्त की फिल्म का बड़ा धमाका, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ रिलीज होने वाली भारत की पहली फिल्म 
एनटीआर फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन..20 मई को बर्थडे के मौके पर आ रहा है NTRNeel का 'फर्स्ट ग्लिम्स', मेकर्स ने जारी किया रोमांचक पोस्टर 
अंतिम चरण में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम की तैयारी, इस तारीख के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे