प्रियंका गांधी ने कहा- गाजा में तबाही का समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म आनी चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गाजा में इजराइली बमबारी में बड़ी संख्या में बच्चों के मारे जाने की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि इस तबाही का समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म करनी चाहिए। गत सात अक्टूबर को इजराइल में हमास के हमले के बाद इजराइली सेना बमबारी कर रही है।

इजराइल-हमास युद्ध में 11 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कितना निंदनीय और अफसोसजनक है... गाजा में 10,000 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें से लगभग आधे बच्चे हैं। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर 10 मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है और अब छोटे बच्चों को ऑक्सीजन की कमी के कारण उनके इन्क्यूबेटर से हटाना पड़ा और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी, इस नरसंहार का समर्थन करने वालों की अंतरात्मा पर कोई असर नहीं, कोई युद्धविराम नहीं... बस अधिक बम, अधिक हिंसा, अधिक हत्याएं और अधिक पीड़ा।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि इस विनाश का समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने यह सवाल भी किया कि कब कहा जाएगा कि बहुत हो चुका? 

ये भी पढे़ं- मुंबई: बांद्रा के दुकानों में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका