Nepal: सोने के आभूषण की दुकान में लगी आग, 28 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काठमांडू। पूर्वी नेपाल के एक शहर में सोने के आभूषण की एक दुकान में आग लगने की घटना में चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 28 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बिराटनगर के उर्लाबारी इलाके में स्थित दुकान में आग रविवार रात को उस समय लगी, जब दुकान में काम करने वाले लोग 'लक्ष्मी पूजा' कर रहे थे।

 पुलिस के मुताबिक, सोने के आभूषण की दुकान के भीतर रखे एलपीजी सिलेंडर से गैस के रिसाव की वजह से आग लगी, जिसमें 28 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है। 

पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय प्राधिकारियों को आम लोगों और पुलिस की मदद से आग को सफलतापूर्वक बुझाने में करीब चार घंटे लगे। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- गाजा के मुख्य अस्पताल के पास लड़ाई जारी, अंदर फंसे लोग...मरीज परेशान

संबंधित समाचार