महिला उद्यमियों के सामर्थ्य संवर्धन के लिए कार्पोरेट मामलों की संस्था की पहल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। महिला उद्यमियों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक समर्थ बनाने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (आईआईसीए ) ने लीन कैंपस स्टार्टअप्स (ट्रस्ट) तथा डब्ल्यूईआईसीआई इंडिया के साथ एक समझौता किया है। कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस समझौते पर सोमवार को गुरुग्राम के मानेसर में हस्ताक्षर किए गए।

इस कारार के तहत एलसीएस महिला उद्यमियों और छात्रों के लिए आईआईसीए के साथ मिल कर कार्यक्रम आयोजित करेगा। समझौते पर आईआईसीए की ओर से डॉ. लता सुरेश और लीन कैंपस स्टार्टअप्स (संस्थापक) की और से उमेश राठौड़ ने हस्ताक्षर किए।

विज्ञप्ति के अनुसार इन संस्थाओं के बीच इस सहयोग का उद्देश्य कॉर्पोरेट और महिला उद्यमियों दोनों को सशक्त बनाना है। इसके लिए विविधताओं वाले कार्यबल को जोड़ने और उनका प्रभावी प्रबंधन करने तथा उद्यम के बारे में उनके ज्ञान, कौशल और दक्षताओं को बढ़ाना है।

डॉ. सुरेश ने इस बात पर जोर दिया कि सहयोग का उद्देश्य कॉर्पोरेट क्षेत्र और विशेष रूप से महिला उद्यमियों दोनों में उद्यमियों को सशक्त बनाना है। इसमें उन्हें संसाधन, प्रशिक्षण, परामर्श और अन्य सहायता तंत्र प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं को बढ़ाना है।

ये भी पढे़ं- तेलंगाना चुनाव : CM चंद्रशेखर राव की वजह से क्यों चर्चा में आई कमारेड्डी सीट? जानें वजह

 

संबंधित समाचार