सपा नेता पूजा शुक्ला का दावा- अखिलेश यादव के समझाने पर खत्म हुआ डायल 112 की महिला कर्मचारियों का धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी पुलिस की यूनिट डायल 112 की महिला कर्मचारियों ने 8 दिनों बाद अपना धरना समाप्त कर दिया है। इससे पहले 112 की कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के घर पर मुलाक़ात की इस दौरान अखिलेश यादव और डिम्पल यादव ने महिला कर्मचारियों के साथ दीपावली मनाई। इस मौके पर अखलेश यादव ने कर्मचारियों को गिफ्ट और मिठाई भी दिया। 

इस दौरान अखिलेश यादव ने महिला कर्मचारियों से कहा अगर उनकी पार्टी कभी सत्ता में आएगी तो उनके लिए कुछ बेहतर जरूर करेगी, उन्होंने महिला कर्मचारियों से कहा कि अपना धरना समाप्त कर वापस घर लौट जाए, यह सरकार सुनने वाली नहीं है। इस बारे में जानकारी देते हुए सपा नेत्री पूजा शुक्ला ने बताया सभी महिला कर्मचारियों की मुलाकात अखिलेश यादव से कराई गई है, इसके बाद उन्हें अखिलेश यादव ने धरना समाप्त करने के लिए समझाया फिर धरना समाप्त हो गया। 

cats06

पूजा शुक्ला ने कहा आगे भी हमारी पार्टी इन महिला कर्मचारियों की जो संभव मदद हो सकेगी करेगी। वहीं महिला कर्मचारी प्रियंका और पूजा ने कहा अभी आगे वह अपना प्रयास जारी रखेंगे की सरकार उनकी बात मान ले इस संबंध में वह कर्मचारी मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजेंगी। 

 महिला सशक्तिकरण अभियान को बताया दिखावा
 डायल 112 की महिला कर्मचारी पूजा और आकांक्षा ने कहा सरकार का महिला सशक्तिकरण अभियान दिखावा भर है। उन्होंने कहा अगर योगी सरकार को हम बेटियों की तनिक भी चिंता होती तो जरूर वह हमारी बात को सुनती। कर्मचारियों ने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है जिसे वह भूल नहीं सकती।

यह भी पढ़ें: कुत्तों की लड़ाई में फंसा शख्स, घायल होकर पहुंचा ट्रामा, एक दिन में 20 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे अस्पताल

संबंधित समाचार