कन्नौज : कार की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत,बेटा घायल
गुरसहायगंज/ कन्नौज, अमृत विचार। बाइक पर सवार मां और बेटे को तेज रफ़्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना छिबरामऊ के कसाबा ग्राम भारापुर निवासी रामनाथ गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी देवी (60) वर्ष सोमवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे अपने पुत्र रामू गुप्ता के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी फर्रूखाबाद रोड समधन स्थित ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां व पुत्र घायल हो गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख मौके पर स्थानीय लोगों का जमावाड़ा लग गया। कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें -हरदोई : हिस्ट्रीशीटरों ने आश्रम जा रहे युवक पर बोला हमला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
