हिमाचल प्रदेश में बंद पड़े विकास कार्यों को शुरू करे सरकारः जयराम ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि सरकार प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्यों को फिर से शुरू करे। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश में विकास से जुड़े सारे कार्य ठप पड़े हैं।

ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश के लोगों को दी गई गारंटिया पूरी नहीं की है, लेकिन देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में फिर से गारण्टी दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों को से झूठ बोलने के बजाय प्रदेश के लोगों के हितों का ध्यान दे। 

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में चल रहे सभी विकास कार्य आज ठप है। जिससे प्रदेश के लोगों को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल-कॉलेज, अस्पताल समेत जन सुविधा से जुड़े तमाम भवनों के निर्माण भी रुके पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करे। जिससे जनहित से जुड़े सभी काम आसानी से हो सकें। 

ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की बुआ गंगादेवी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नड्डा के बुआ जी मृत्यु अपूरणीय क्षति है। उन्होंने गंगादेवी के निधन की सूचना पर बिलासपुर ज़िला स्थित उनके पैतृक गाँव विजयपुर पहुंचकर परिजनों और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की और अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। 

ये भी पढे़ं- दिवाली पर पीएम 2.5 का स्तर 2022 के मुकाबले 45 प्रतिशत बढ़ा: रिपोर्ट

 

संबंधित समाचार