बहराइच: करछुला से हमला कर ग्रामीण को किया लहूलुहान, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के बड़ागांव निवासी एक ग्रामीण सोमवार रात में बेटे के लिए लिए चाट की दुकान पर टिक्की लेने गया। यहां पर मामूली विवाद में दो नशेड़ियों ने टिक्की बनाने वाली करछुला से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ा गांव के मजरा रम्मनपुरवा निवासी शंभु (38) पुत्र छबीले के बेटे ने सोमवार को आलू की टिक्की खाने की बात कही। जिस पर शंभू बेटे और स्वयं के लिए टिक्की लेने के लिए श्रीनगर बाजार गया। यहां पर दुकान पर वह टिक्की लेने के दुकानदार से कहा। तभी शराब के नशे में दो लोग आ गए सभी ने टिक्की पहले देने की बात कही।
इसी दौरान शंभू ने पहले आने और टिक्की उसे देने की बात कही। जिस पर दोनों नशेड़ी नाराज हो गए, और उन्होंने दुकान से टिक्की बनाने वाली करछुला उठाकर शंभू के चेहरे पर दे मारा। जिससे शंभू गंभीर रूप से घायल हो गया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी से बात कीजिए उन्होंने बताया कि मारपीट की जानकारी हुई है, लेकिन अभी तहरी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक के नीचे घुसी कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत
