विंध्याचल दर्शन को आए युवक की गंगा में डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम
आजमगढ़/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए आए एक दर्शनार्थी की मंगलवार सुबह स्नान के दौरान गंगा नदी में डूब जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरईया गांव से कुछ लोग विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आए थे।
आज सुबह अंगद यादव का पुत्र रामजन्म यादव (36) स्थानीय अखाड़ा घाट पर स्नान कर रहा था कि पांव फिसलने से वह डूब गया। घाट पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक को गंगा नदी से बाहर निकला और उसे विंध्याचल अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर मचा घमासान, अब सपा नेता ने भी उठाया सवाल, बेटी का पोस्ट भी हुआ वायरल
