अमेठी : दीपावली के दिन जमीनी विवाद में दबंगो के हमले में घायल युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजारशुक्ल/ अमेठी, अमृत विचार। दो दिन पहले दीपावली के दिन जमीनी विवाद में हुई विपक्षियों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ के निजी अस्प्ताल में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजन मंगलवार  सुबह शव लेकर घर पहुँचे। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल ये पूरा मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे नेवाजी गांव का है जहाँ दीपावली की शाम मजदूरी करके घर वापस जा रहे रामगणेश का 40 वर्षीय बेटे जगदीश की विपक्षियों ने बीच रास्ते लात घूसों और लाठी डंडो से पिटाई कर दी। इसी बीच जगदीश का बेटा मौके पर पहुँचा चिल्लाते हुए घर जाकर पूरी बाद बताई जिसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुँचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल जगदीश को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुँचे जहाँ से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया। जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।आज सुबह परिजन शव को लेकर गांव पहुँचे जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि जगदीश और रामनरेश के बीच पुराना जमीनी विवाद है। और दो महीने पहले भी विपक्षियों के उसकी पिटाई की थी लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस में कोई कार्यवाही नही की।अगर पुलिस ने मामले में कार्यवाही की होती तो आज एक युवक की जान बच सकती थी।

पूरे मामले पर एसओ अवनीश चौहान ने कहा कि मृतक की पत्नी फूलमती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी फूलमती की तहरीर पर पुलिस ने रामनरेश ,सुदामा, राजा , रमेश ,सावित्री के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: आखिर खत्म क्यों नहीं हो रहे है डेंगू के मच्छर, डर के साये में बीती लोगों की दीपावली

संबंधित समाचार