हल्द्वानी: छत पर पत्नी के साथ धूप सेंक रहे युवक पर पड़ोसी ने कर दिया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। छत पर पत्नी के साथ धूप सेंक रहे युवक पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। उसे सीढ़ियों से नीचे फेंका और फिर लोहे की रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी तहरीर में वार्ड 27 गांधीनगर बनभूलपुरा निवासी लक्ष्मी देवी ने कहा, बीती 11 नवंबर की सुबह साढ़े 10 बजे वह पति राकेश उर्फ गुड्डू के साथ घर की छत पर बैठी थीं। तभी पड़ोस में रहने वाला अंश राजोर पुत्र सुनील राजोर घर में घुस आया और छत तक पहुंच गया। गाली-गलौज करते हुए अंश ने राकेश पर हमला कर दिया।

उसे छत की सीढ़ियो से नीचे फेंक दिया, जिससे राकेश बेहोश होकर बुरी तरह घायल हो गया। बावजूद इसके अंश ने राकेश पर लोहे की रॉड से हमला किया और सड़क पर पटक दिया। लक्ष्मी के शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार