लखीमपुर खीरी: महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने जिले में बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। तहसील स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। लखीमपुर में एमएलसी आनन्द भदौरिया, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इस दौरान कई …
लखीमपुर खीरी,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने जिले में बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। तहसील स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। लखीमपुर में एमएलसी आनन्द भदौरिया, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इस दौरान कई जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।
जिला मुख्यालय पर विलोबी मैदान में सपा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया, उसके बाद कार्यकर्ता अचानक मैदान से बाहर निकलने लगे। पुलिस ने विलोबी मैदान का गेट बंद कर जब सपाइयों को रोकने का प्रयास किया तो सपा कार्यकर्ता पुलिस को धक्का देते हुए सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने जगह-जगह प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता धक्का मुक्की करते हुए आगे बढ़ते रहे। पुलिस भी प्रदर्शनकारियों के पीछे-पीछे दौड़ती हुई नजर आई। कंपनी बाग के पास समाजवादी पार्टी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
