बरेली: शिकायतों का किया जाए त्वरित निस्तारण : सुरेश खन्ना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार शाम सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से समस्याएं जानीं।

कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर लोगों की दिक्कतों को दूर करने का काम किया जाए। किसी को कोई समस्या न हो, इस बात का अधिकारी ध्यान रखें। नीरज पाठक सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, लेखाधिकारी माध्यमिक रामासरे, एसआरओ फूड राजेश मिश्रा समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद वित्त मंत्री डेलापीर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वह लखनऊ से ट्रेन के रास्ते शाम 6.10 बजे यहां पहुंचे।

संबंधित समाचार