बरेली: जेल में भाइयों को तिलक लगाते ही फफक पड़ीं बहनें
बरेली, अमृत विचार। भैया दूज पर जिला जेल और केंद्रीय कारागार में बंद भाइयों को टीका करने के लिए बहनों को काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा। भाइयों को तिलक करते हुए बहनें फफक पड़ीं।
आंवला निवासी युवती ने बताया कि उनका भाई तीन महीने से जेल में बंद है। भाई को कसम दिलाई कि जेल से छूटने के बाद वह कभी अपराध नहीं करेगा। भाई दूज पर जिला और सेंट्रल जेल में बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां किसी भी बहन को निराश नहीं होना पड़ा। जेल प्रशासन ने सुबह से ही मिलाई कराना शुरू कर दिया। कुछ भाइयों ने भी जेल में बंद बहनों से मुलाकात की।
