मध्यप्रदेश: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पांच श्रद्धालुओं की मौत, सीएम शिवराज ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में आज श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार चित्रकूट में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली सती अनुसुइया आश्रम के मोड़ पर झूरी नदी के निकट पलट गयी। हादसे में पांच श्रद्धालुओ की …

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में आज श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार चित्रकूट में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली सती अनुसुइया आश्रम के मोड़ पर झूरी नदी के निकट पलट गयी। हादसे में पांच श्रद्धालुओ की मौत की सूचना है। इसमें तीन महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो श्रद्धालुओं की मौत इलाज के लिये अस्पताल ले जाने के समय हो गयी।

दुर्घटना में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें सात की हालत नाजुक बतायी जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के निवासी हैं, जो चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। शिवराज चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

संबंधित समाचार