गोरखपुर: बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां के कैंट थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने 27 वर्षीय युवक जितेंद्र को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में गोरखपुर के जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां  नाजुक हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार …

गोरखपुर। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां के कैंट थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने 27 वर्षीय युवक जितेंद्र को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में गोरखपुर के जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां  नाजुक हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सोमवार को कैंट इलाके के सिंघाड़िया से लेकर मोहद्दीपुर के बीच में चार किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में कार सवार और बाइक सवारों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस घटना में एक शख्स को गोली लग गई है। दोनों ओर से फायरिंग होता देख राहगीर सहम गए और दुकानों में भागकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि खोराबार का रहने वाला सुनील और भगत चौराहा निवासी जितेंद्र यादव प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। दोनों के बीच एक जमीन को खरीदने को लेकर के विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर दो दिन पहले दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई थी।

सोमवार को सुनील अपने साथियों के साथ कार से शहर की तरफ आ रहा था। कैंट क्षेत्र में बिशुनपुरवा मोड़ पर जितेंद्र यादव ने अपने साथियों संग सुनील को घेर लिया। कहासुनी और मारपीट के बाद दोनों गुटों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर करीब 10 राउंड गोली चली जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

इस बीच सुनील ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद जितेंद्र पक्ष के लोग बाइक लेकर भाग निकले। आरोप है कि सुनील ने अपने साथियों के साथ इनका पीछा शुरू कर दिया और मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास जितेंद्र को पकड़ने के बाद बीच सड़क पर घेरकर कर पीटने लगे। इस दौरान उन्होंने जितेंद्र के पेट और हाथ में गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर शहर की तरफ भाग निकले। जितेंद्र के सूचना देने पर पहुंचे साथी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ, कैंट सुमित शुक्ला फोर्स के साथ पहुंच गए। कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सुनील और उसके साथियों की तलाश कर रही है। मौके पर पुलिस को एक बाइक, डंडा और कार का टूटा हुआ बंपर मिला है।

संबंधित समाचार