बरेली: एक साथ डेंगू के 20 मरीज मिले, आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हुआ है। दिवाली के अवकाश के दौरान सैंपलों की जांच न होने से मरीजों का पता नहीं चल सका। छुट्टी के बाद जब गुरुवार को 96 सैंपलों की जांच की गई तो एक साथ 20 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।

करीब 15 दिनों बाद एक साथ इतने अधिक मरीज सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 932 पहुंच गई है। जिले में मलेरिया के बाद डेंगू से लोग परेशान हैं। कई लोगों की जानें जा चुकी हैं, हालांकि सरकारी आंकड़ों में मौतें शून्य ही हैं। डेंगू मरीजों की संख्या करीब हजार पहुंचने वाली है।

वहीं लोग डेंगू से परेशान हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने छुट्टी के दिनों में जांचें भी नहीं कीं और जब जांचें की गईं तो एक साथ कई मरीज निकलकर सामने आ गए। वहीं कई मरीजों की तो जांचें भी नहीं हो रही हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली में पहली बार 19 अक्टूबर को होगा विशाल श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन

संबंधित समाचार