हल्द्वानी: विशाल भोजक युवा कांग्रेस के हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, महानगर और विधानसभ अध्यक्ष के पदों पर नियुक्तियां की हैं।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने विशाल भोजक को हल्द्वानी का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, दीपक कुमार को अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष और ललित सतवाल को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया है।

राहुल रमनदीप कांबोज को काशीपुर का महानगर अध्यक्ष, सुलख्खा सिंह को नानकमत्ता विधान सभा का अध्यक्ष, अमित रावत को सल्ट, पंकज रावत को नरेंद्र नगर विधान  सभा सीट का अध्यक्ष बनाया है।

करमवीर कुंवर को रुद्रप्रयाग जिले का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है तो पंकज बिष्ट को नैनीताल विधानसभा सीट का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान, प्रदेश सह प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या हेमंत साहू, जिलाध्यक्ष हर्षित भट्ट ने खुशी जताई है।

संबंधित समाचार