प्रतापगढ़: सड़क हादसों में अज्ञात समेत दो की मौत, तीन घायल

प्रतापगढ़: सड़क हादसों में अज्ञात समेत दो की मौत, तीन घायल

अमृत विचार लालगंज प्रतापगढ़ : अलग अलग सड़क हादसों में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सगे भाई समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पहली घटना में लालगंज कोतवाली के पूरे पंडित का पुरवा तिलक राम निवासी राजेश कुमार(25 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद अपने छोटे भाई सुशील कुमार (23 वर्ष) के साथ गुरुवार शाम बाइक से जलेसरगंज से घर लौट रहे थे। पुरवारा चौराहे के पास शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागा और करीब दो किमी दूर कनवाबाग में साइकिल से घर जा रहे पुरवारा निवासी सुखई सरोज (47 )पुत्र देवता दीन सरोज को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह भी गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुखई सरोज को मृत घोषित कर दिया।  दूसरी घटना में अगई बॉर्डर पर अज्ञात वाहन ने शाम करीब साढ़े सात बजे सामने से आ रही टेंपो में टक्कर मार दिया। जिससे टेंपो पर सवार दुलीचंद का पुरवा नारायनपुर निवासी श्रीनाथ पुत्र (46) शीतलदीन व एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान घायल अज्ञात व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अवन दीक्षित ने बताया कि करीब 40 वर्षीय मृतक अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़े:-फर्जी वीडियो पर बसपा प्रमुख मायावती हुईं नाराज, एक्स हैंडल पर कांग्रेस पर लगाए कई गंभीर आरोप