संभल: सेवानिवृत्त फौजी ने बड़े भाई व भतीजी को गोली मारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बनियाठेर क्षेत्र के कस्बा नरौली के मोहल्ला मंगलवाला में मकान में प्लास्तर कराने के दौरान भाई के मकान में सीमेंट गिरने पर कहासुनी हो गई। जिसमें छोटे भाई सेवानिवृत्त फौजी ने बड़े भाई व उसकी पुत्री (भतीजी) को पिस्टल से गोली मार दी। हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि आरोपी व उसकी पत्नी भी घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चारों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की तहरीर किसी भी पक्ष की ओर से नहीं दी गई है। कस्बा नरौली के मोहल्ला मंगलवाला निवासी गनेशी पुत्र केशव राम व उसका छोटा भाई सेवानिवृत्त फौजी तोताराम का घर बराबर में हैं।

गुरुवार को गनेशी अपने मकान में मजदूरों से प्लास्तर करा रहा था। तभी कुछ सीमेंट पड़ोसी तोताराम के घर में गिर गया। इस पर छोटे भाई की पत्नी सुमन ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गनेशी के परिवार के लोग सुमन के साथ मारपीट करने लगे। महिला चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर तोताराम भी मौके पर पहुंच गया और पत्नी को पिटता देख बचाने लगा।

उसके साथ भी मारपीट की गई । इसके बाद गुस्से में सेवानिवृत्त फौजी घर से पिस्टर निकाल लाया। उसने पिस्टल से अपने बड़े भाई व उसकी पुत्री काजल उर्फ रिचा कश्यप को गोली मार दी। काजल के कमर से ऊपर दायीं और गनेशी के बायें पैर की जांच में गोली लगी। हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना में सेवानिवृत्त फौजी व उसकी पत्नी भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां पिता-पुत्री की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की तहरीर किसी भी पक्ष की ओर से थाने में नहीं दी गई है। एएसपी श्रीश चंद व सीओ प्रदीप कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। 

मामूली बात को लेकर सेवानिवृत्त फौजी तोताराम ने अपने बड़े भाई व भतीजी को गोली मार दी। मारपीट की घटना में सेवानिवृत्त फौजी व उसकी पत्नी भी घायल हुए हैं। चारों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
राजेश कुमार, प्रभारी, थाना बनियाठेर

ये भी पढे़ं- संभल: नोडल अधिकारी ने अवैध अस्पताल किया सील, आवास में बंद हो गई मासूम बच्ची

संबंधित समाचार