बरेली: विधायक के बेटे की शादी में आतिशबाजी को लेकर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधायक के बेटे की शादी में आतिशबाजी चलाने को लेकर व्यापारी और बरातियों से विवाद हो गया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची बारादरी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

बारादरी के डोहरा रोड स्थित एक बरात घर में जिले के एक विधायक के बेटे की शादी थी। बरातघर से कुछ कदम दूर पर आतिशबाजी की दुकान है। वहीं पर कुछ बराती आतिशबाज से आतिशबाजी चलवाने लगे।

इस पर व्यापारी ने वहां आतिशबाजी चलाने से मना किया। यह बात बरातियों को नागवार गुजरी और वे लोग व्यापारी के साथ अभद्रता करने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। विवाद बढ़ता देख आसपास के व्यापारी और वहां पर रहने वाले लोग व्यापारी के समर्थन में आ गए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। इसी दौरान किसी ने थाना बारादरी को सूचना दे दी। मौके पर इंस्पेक्टर अमित पांडेय पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से शिकायती पत्र नहीं मिला है। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : बरेली: दो साल से मनरेगा कार्मिकों के भविष्य निधि खाते में नहीं पहुंच रहा अंशदान

संबंधित समाचार