माही श्रीवास्तव और करिश्मा कक्कर का छठ गीत 'छठ गंगा घाट प' रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका करिश्मा कक्कर का छठ गीत 'छठ गंगा घाट प' रिलीज हो गया है। छठ गीत 'छठ गंगा घाट प' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव छठ घाट पर अर्घ्य देने जाने की तैयारी कर रही हैं।

उनके साथ बहुत से छठ व्रती लोग भी दउरा सजा रहे हैं और छठ घाट पर जाने के लिए तैयारी में हैं। इसमें दिखाया गया है कि कुछ मन्नत माही श्रीवास्तव ने छठ मईया से मांगा था, जोकि पूरा हो चुका है। तो अब वह गंगा घाट पर जाकर छठ पूजा करने वाली है, वह अपने पति से कहती हैं कि 'मंगले रही जा जवन माई से मनउती, छठ मइया सुन लेली करली पूरी नवती, दउरा उठा ला माथे पs, असों छठ हम करब गंगा घाटे पs...' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत छठ गंगा घाट प' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

 इसके गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं।मिक्स एंड मास्टर जीतू शर्मा ने किया है। वीडियो निर्देशक दिनेश जी, डीओपी सोनू, एडिटर मीत जी हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

ये भी पढ़ें:- Tiger 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही टाइगर 3, चौथे दिन की 150 करोड़ से अधिक की कमाई

संबंधित समाचार