लखनऊ: छठ पूजा के चलते लखनऊ में हुआ रूट डायवर्जन, ध्यान रखें नहीं तो होगी परेशानी!
लखनऊ। राजधानी में छठ पूजा के आयोजन के चलते ट्रैफिक पुलिस ने कई जगह पर रूट डायवर्जन किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया। डीसीपी ह्देश कुमार ने बताया की जिन रूट पर डायवर्जन किया गया है, वहां पर इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस को निकालने की अनुमति रहेगी। उन्होंने बताया 19 और 20 नवंबर को यह डायवर्जन लागू रहेगा।
हजरतगंज क्षेत्र में इस तरह हुआ परिवर्तन
1. चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सहारागंज, सिकन्दरबाग, दैनिक जागरण, पीएनटी या क्लार्क अवध तिराहा होते हुए अपने गंतव्य का जायेगें।
2. पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, बैकुण्ठधाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से सामान्य यातायात लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पीएनटी (बालू अड्डा) से सिकन्दरबाग, सहारागंज, चिरैयाझील, क्लार्क अवध तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3. आवश्यकतानुसार सुभाष चौराहे से सामान्य यातायात हनुमान सेतु होते हुये आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात क्लार्क अवध, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
महानगर क्षेत्र क्षेत्र में इस तरह हुआ परिवर्तन
नदवा बन्धा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आईटी चौराहा या सुभाष चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
चौक क्षेत्र में इस तरह हुआ परिवर्तन
शीश महल (शनि मंदिर) तिराहा से कुड़ियाघाट ठाकुरगंज बंधे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात शीश महल (शनि मंदिर) तिराहा से इमामबाड़ा की तरफ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
वहीं रूमीगेट पुलिस चौकी चौराहा से सामान्य यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जा सकेगें बल्कि यह वाहन पक्के पुल की तरफ न जाकर टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: 69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षा मंत्री का आवास, पुलिस से हुई झड़प
