रुद्रपुर: गंगापुर रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान में धधकी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गुरुवार की देर रात गंगापुर रोड स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग धधक पड़ी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक आग ने दुकान में रखा सामान जलकर स्वाहा कर दिया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार फुलसुंगा निवासी हरिनारायण विश्वकर्मा की गंगापुर मार्ग स्थित दक्ष चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम नौ बजे दुकान संचालक ने कार्य समाप्ति के बाद दुकान को बंद करवाई और रात साढ़े दस बजे के करीब सूचना मिली कि दुकान से धुआं उठ रहा है। आनन-फानन में दुकान संचालक दुकान पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन आग ने दुकान में रखा हार्डवेयर का सामान जलाकर खाक कर दिया था। दुकान संचालक हरि नारायण ने बताया कि दुकान में लाखों का सामान रखा हुआ था। जिसमें से ज्यादातर हार्डवेयर का सामान जल गया। अग्निकांड से आठ से नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

संबंधित समाचार