बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमफार्मा को मिली मंजूरी
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एम फार्मा विषय की तीन ब्रांच की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति 19 सितंबर को मिल गई है। अब शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एम फार्मा में प्रवेश ले सकेंगे। इस बाबत कुलसचिव ने एक पत्र जारी किया, जिसमें बताया कि फार्मेसी काउंसिल …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एम फार्मा विषय की तीन ब्रांच की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति 19 सितंबर को मिल गई है। अब शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एम फार्मा में प्रवेश ले सकेंगे। इस बाबत कुलसचिव ने एक पत्र जारी किया, जिसमें बताया कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री, फार्मास्यूटिक्स, फार्माकॉलोजी में 27 सीटों की अनुमति मिल गई है।
रुविवि के फार्मेसी विभाग में एम फार्मा पाठ्यक्रम के तीन विषयों फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री, फार्मास्यूटिक्स, फार्माकॉलोजी में शैक्षिक सत्र 2020-21 में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ करने की रुविवि प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस पाठ्यक्रम के तीनों विषयों में नौ-नौ छात्रों का प्रवेश होगा। रुविवि प्रशासन ने इससे संबंधित सूचना वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर अपलोड कर दी गई है।
फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. शशि भूषण तिवारी ने कहा कि रुविवि परिसर एम फार्मा शुरू होने से फार्मेसी विषय में उन्नत स्तर के शोध कार्य और पीएचडी आरंभ होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने एम फार्मा की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति देने पर कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह और कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय का आभार जताया।
