Route Diversion In Kanpur: छठ पर्व पर जाम से बचना है तो इस रूट का करें इस्तेमाल, पार्किंग के भी है इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में छठ पर्व को लेकर रूट डायवर्जन किया गया।

कानपुर में छठ पर्व को लेकर रूट डायवर्जन किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन किया। साथ ही पार्किंग के भी इंतजाम रहेंगे।

कानपुर, अमृत विचार। छठ पर्व के दौरान राहगीरों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा 19 व 20 नवंबर को शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। छठ पूजा के दौरान 19 नवंबर की शाम तीन बजे से पूजा समाप्त होने तक शहर के कई इलाकों में रूट डायवर्जन रहेगा। इसी तरह 20 नवंबर की सुबह होने वाली पूजा के दौरान सुबह तीन बजे से सभी रूटों पर वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा।
 
यह जानकारी एडीसीपी ट्रैफिक अंकिता शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। एडीसीपी ने पर्व के दौरान जाम से बचने के लिए डायवर्जन प्लान को देखकर घर से निकलने को कहा। 
 
कुछ इस तरह से किया गया रूट डायवर्जन 
 
- गंगा बैराज चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन अटल घाट व कर्बला चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गंगा बैराज से सीधे एस कोठारी या मंधना चौराहे से गंतव्य की ओर जा सकेंगे 
- कंपनी बाग चौराहे से लेकर बीमा चौराहा, जाजमऊ, वीआईपी रोड पर कोई भी मध्यम व भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा, ऐसे वाहन शहर के अन्य मार्गों का प्रयोग करेंगे ।
- गुरुदेव चौराहे से कोई भी भारी व मध्यम वाहन मैनावती मार्ग से होते हुए कर्बला चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन सीधे गुरुदेव चौराहे या गोल चौराहे होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- फूलबाग से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहे से दाहिने मुड़कर सरसैया घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे
- ग्रीनपार्क चौराहे की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन डीएवी तिराहे से आगे सरसैया घाट की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन डीएवी तिराहे से दाहिने मुड़कर मधुवन तिराहे होते हुए जाएंगे।
- कल्याणपुर आवास विकास चौकी से कोई भी भारी व मध्यम वाहन पनकी मन्दिर की तरफ नहीं जाएंगे।  ऐसे वाहन चौकी से बाएं मुड़कर मसवानपुर या विजय नगर चौराहे की ओर से निकाले जाएंगे।
-पनकी पड़ाव रेलवे क्रासिंग से कोई भी वाहन पनकी मंदिर व आवास विकास नहर की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन न्यू ट्रान्सपोर्ट नगर से दाहिने मुड़कर एलएमएल चौराहे होकर जाएंगे।
-न्यू ट्रांसपोर्ट तिराहे भौती बाईपास से विजय नगर चौराहे की ओर कोई भी मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन न्यू ट्रांसपोर्ट नगर भौती बाई पास से दाहिने मुड़कर गैस प्लान्ट या एलएमएल चौराहे से अपने गन्तव्य को जाएंगे। 
-विजय नगर चौराहे से लेकर भौती बाईपास चौराहे की ओर मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन बायें मुड़कर दादा नगर चौराहा या एलएमएल चौराहा होकर निकलेंगे
-नंदलाल चौराहे व सीटीआई चौराहे की तरफ से आने वाले मध्यम व भारी वाहन दीप तिराहे से बर्रा बाई पास की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन दीप तिराहे से बाएं मुड़कर गौशाला चौराहे होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे
-बर्रा बाईपास चौराहे से कोई भी मध्यम व भारी वाहन दीप तिराहे की तरफ नहीं जा सकेगा, सभी वाहन नौबस्ता चौराहे होते हुए जाएंगे। 
-मंयक चौराहे से तात्याटोपे नगर से अंबेडकर नगर तक कोई भी मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेगा, ऐसे वाहन गुजैनी चौकी होते हुए जाएंगे। 
-गुजैनी से गुजैनी नहर तक मध्यम व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, वाहन गुजैनी सरकारी अस्पताल होते हुए जाएंगे। 
 
यह रहेगी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
 
- कर्बला चौराहे से कर्बला मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर दो व चार पहिया वाहनो की पार्किंग रहेगी । 
- बक्कल (परमट) पार्किंग व डायल 112 कंट्रोल रूम के सामने खाली स्थान में में दो व चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी ।
- सरसैया घाट चौराहे से चेतना चौराहे की तरफ सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग रहेगी । 
- गुजैनी चौकी के पास रामलीला मैदान में वाहनो की पार्किंग रहेगी । 
- मंयक चौराहे के पास अंबेडकर पार्क में वाहनों की पार्किंग रहेगी ।
-  अर्मापुर से विजय नगर चौराहे की तरफ सड़क के बायें तरफ वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
- आवास विकास नहर पनकी से कल्याणपुर क्रासिंग की ओर सड़क के बायीं आरे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
 
 
 

 

संबंधित समाचार