बहराइच: कोल्हू मशीन में गन्ना लगाते समय बालक का हाथ कटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर, बहराइच। नगर पंचायत मिहीपुरवा निवासी एक बालक शनिवार को कुडवा गांव में स्थित कोल्हू मशीन में गन्ना लगा रहा था। तभी उसकी पांच उंगलियां कट गई। उसे सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी 13 वर्षीय मोनू, पुत्र संतोष कुड़वा डगरा में संचालित कोल्हू पर दैनिक मजदूरी करने गया था। शनिवार को गन्ना लगाते समय उसका हाथ गन्ना के साथ मशीन में फंस गया।

बालक की चीखपुकार सुनकर जब तक इंजन बंद करते, तब तक उसके हाथ की पांचों उंगलियां पूरी तरह कुचल चुकी थी। घटना की सूचना पाकर परिजन बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: बस चालक से फौजी बनकर शख्स ने की साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 99 हजार रुपए, केस दर्ज

संबंधित समाचार