भाषा विश्वविद्यालय में होगा आईसीसी विश्वकप मैच का सजीव प्रसारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ: ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में आईसीसी विश्वकप मैच का सजीव प्रसारण अटल हॉल में किया जायेगा। आईसीसी की ओर से आयोजित क्रिकेट वर्ल्ड कप का 19 नवंबर को फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है।यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद के पिच पर खेला जाएगा। फाइनल मैच में विश्व पटल पर भारत की विजय के समर्थन में ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के। अटल सभागार में मैच का सजीव प्रसारण किया जायेगा। जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं विद्यार्थियों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़े:- एकेटीयू: स्ट्रेस मैनेजमेंट और मानवीय मूल्यों से ही खुलते हैं उन्नति के द्वार

 

संबंधित समाचार