बरेली: पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी से खास बातचीत, बोले- सलमान खान यारों के यार
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ ही समय में लोगों के दिलों खास जगह बनाने वाले दैनिक अमृत विचार समाचार पत्र अपने बरेली संस्करण का चौथा स्थापना दिवस मना रहा है।
इस मौके पर बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में स्टार नाइट आयोजन हो रहा है, जिसमें पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने अमृत विचार से खास बातचीत की। जिसके कुछ अंश आपके साथ साझा कर रहे हैं-
जस्सी के गाने जट्ट बोलदा... इन दिनों दुनिया में धूम मचा रहा है, जिसे समलान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे ?
इस सवाल के जवाब में पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने कहा कि वह उनके बड़े भाई हैं, सलमान खान यारों के यार हैं। वही बॉलीबुड के किंग खान है, अगर उनके गाने को सलमान ने शेयर किया है तो उनकी यह बड़ी मेहरबानी है।
आपकी संघर्षों की दास्तां शुरूआत से रही है, इस बीच लोगों को प्रेरणा देने के साथ किस रास्ते की बात करते हैं, के सवाल पर पंजाबी सिंगर ने कहा कि वह हमेशा अनुशासन की बात करते हैं, अगर वह किसी धर्म की बात करते हैं, जिसमें सभी धर्में और ग्रंथ अनुशासन का मार्ग दिखाता है।
वहीं पंजाब बदल रहा है, सोच बदल रही है, जिसे आप आगे बढ़ा रहे हैं, इसके बार में क्या कहेंगे ? इसके जवाब में जसबीर जस्सी ने कहा कि जो भी चीजें सोसाइटी के लिए नुकसान पहुंचा रही है, उससे दूर रहना चाहिए। आगे कहा कि बेबुनियाद खबरों को नहीं मानना चाहिए। क्योंकि हमारे पास तमाम धर्मों के ग्रंथ हैं, इसलिए हमें बिना विचारधारा की बातों को नहीं मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15-20 साल पहले वह खबरों के बारे में ज्यादा नहीं बोलते थे, लेकिन आजकल खबर जगत में बहुत कुछ अच्छा नहीं है।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में बड़ी संख्या में ऐसे लोग है जो बड़े पैमाने पर नशा करते हैं। पंजाबी सिंगर ने कहा कि पिछले कुछ सालों से गानों में नशा और उससे जुड़े नामों का जिक्र किया जाने लगा, जिससे समाज को हानि पहुंचा है। क्योंकि इस कल्चर से हम तमाम अच्छे लोगों को खो चुके हैं। इसी कल्चर ने सिद्धू मूसेवाला जैसे बड़े स्टार को समाप्त कर दिया। आगे कहा कि हमारे धर्म-ग्रंथ बताते हैं कि ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए।
आपने अपनी शुरूआत में जालंधर रेडियो स्टेशन से 125 में शुरू की थी, जो याद होगी। इसको लेकर युवाओं को क्या प्रेरणा देंगे?
इस सवाल के जवाब में जसबीर जस्सी ने कहा कि मेहनत करते करना चाहिए, मेहनत करो और लगे रहे, क्योंकि संघर्ष बड़ी खूबसूरत चीज होती है। रोज आपको लगता है कि कल अच्छा हो जाएगा, इस तरह 15 साल निकल जाते हैं, कई बार 40-40 साल निकल जाते हैं। पूरन चंद गुरू की बिडारी जी को देखो, पूरन शाह कोटि बहुत बड़े गुरु हैं, हंसराज हंस को देखो, ये वो लोग जो रोज रियाज कर रहे थे, जिन्हें रोज लगता था कल बड़ी सफलता मिल जाएगी। इसमें किसी को 15 साल लग गए, किसी के 5 साल लग गए हैं। संघर्ष से कुछ न कुछ बड़ा जरूर हासिल होता है।
राजनीति से आप दूर रहते हैं और संगीत से क्यों जुड़े रहते हैं ?
इस सवाल के जवाब ने जस्सी दा ने कहा कि कभी-कभी दोस्तों के साथ राजनीति का प्लान करता रहता है, लेकिन मेरा राजनीति में आने का कोई विचार नहीं है। क्योंकि राजनीति सच बर्दाश्त नहीं करती। क्योंकि आपके आस-पास या पार्टी की समस्याएं रहती हैं। इसलिए सच की राजनीति में जगह नहीं है।
आपके सफर में तीन अंकों का सफर रहा है, आपने 13 बार रिजेक्शन देखा, 13 एल्बम आपके रिलीज हुए और 53 साल की उम्र में सोशल मीडियो के माध्यम से देश-दुनिया में वायरल हो रहा है। इसके बारे में क्या कहेंगे ?
इस सवाल के जवाब में उन्हें कहा कि जब दिन की शुरूआत किसी मंत्र, अजान या पूजा-पाठ, धर्म-ग्रंथ से शुरूआत होती है। या फिर कोई अच्छी बात करता है तो सबकुछ अच्छा होता है। आपने 13 की बात की, तो गुरुनानक जी भी 13-13 की बात करते थे, जब उन्होंने लंगर शुरू किया था।
आगे कहा कि जब समय अच्छा होता है, सबकुछ अच्छा मिल जाता है। वहीं जस्सी दा ने एक शेर सुनाते हुए कहा कि- चांद-सितारों के हम नहीं कायल, अपनी मेहनत के सदा उजाले देखे। तफ्सरा उसने मेरे हाथ का तभी छोड़ दिया, जब नजूमी ने मेरे हाथ के छाले देखे। उन्होंने कहा कि मेहनत सबसे बड़ा सफलता का माध्यम है।
संगति बहुत प्रेरकदायी होती है, तो आप युवाओं को क्या संदेश देंगे अमृत विचार के स्थापना दिवस पर ?
इसके जवाब में पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने कहा कि संगति के मामले में वह बहुत खुशनसीब हैं, क्योंकि उनका सबसे पहला मित्र हैं श्री गुरुग्रंथ साहिब जी, वहीं सूफीज्म के मदन गोपाल दी, इंडिया टीवी के रजत शर्मा, और हंसराज हंस जैसे उनके मित्र हैं। युवाओं के लिए यही संदेश है कि अपने से अधिक बुद्धिमान और अच्छे व्यक्तित्व के साथ मित्रता करें। क्योंकि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
ये भी पढे़ं- बरेली: प्रेमिका के लिए चोर बना पति तो पत्नी से एसएसपी से की शिकायत
