प्रयागराज: खेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इंदिरा मैराथन को किया रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

49 महिला समेत 394 धावक ने शुरु की दौड़

प्रयागराज, अमृत विचार। 38वीं अखिल भारतीय प्राइज मनी इंदिरा मैराथन दौड़ का रविवार को आनंद भवन से प्रारम्भ हुआ। मैराथन को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने आकाश में गुब्बारों को छोड़ा और धावकों को दौड़ने के लिए हरी झंडी दिखाकर उनका हौसला अफजाई किया। मैराथन में इस बार कुल 394 धावको ने हिस्सा लिया हैं, जिसमें 345 पुरुष व 49 महिला धावक प्रतिभाग कर रही हैं।

इंदिरा मैराथन में रविवार को धावकों ने आनंद भवन से दौड़ की शुर की। दौड़ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद हाईकोर्ट, सीएमपी डिग्री कॉलेज, नए यमुना पुल होते हुए दांदूपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप तक जाएंगे। वहां से वापसी मार्ग होते हुए धावक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम स्थित समापन स्थल पर पहुचेंगे। 

cats7

प्रथम विजेता धावक को दो लाख रुपये दूसरे स्थान के धावक को एक लाख रुपये और तीसरे नंबर के धावक को 75 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। चार से 14 स्थान तक के धावकों को दस-दस हज़ार रुपये की सांत्वना राशि दी जाएगी। इस बार मैराथन में यह भी देखा गया कि सभी धावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया है।

इसके तहत उन्हें टीशर्ट और टोपी भी वितरित जा रहा है। मैराथन का समापन समारोह दोपहर दो बजे से शुरु होगा, जिसमें मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। मौके पर खेल निदेशक आरपी सिंह समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। समापन समारोह में  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कि जाएगी।

यह भी पढ़ें:-World Cup 2023: विश्वकप के महामुकाबले को तैयार लखनऊ, कहीं हुआ पूजन तो कहीं हवन

संबंधित समाचार