राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने छठ पर्व पर लोगों को दी शुभकामनाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों को छठ पर्व पर शुभकामनाएं दीं। चार दिन तक चलने वाली छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर को हुई। इस पर्व पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं और भगवान भास्कर की आराधना के लिए नदियों और तालाबों के किनारे एकत्र होते हैं।

छठ पर्व आमतौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि छठ पर्व सूर्य देवता की पूजा के साथ ही जल स्रोतों की आराधना करने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ प्रकृति से जुड़ा यह पर्व हमें पर्यावरण के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।

आइए, इस शुभ अवसर पर हम विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।’’ उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों और प्रकृति के साथ उसके अटूट संबंध का प्रतीक है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान भास्कर की पूजा हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करेगी। जय छठी मैय्या।

ये भी पढे़ं- सीएम के. चंद्रशेखर राव ने लगाया आरोप, कहा- बीआरएस को हराने के लिए भाजपा, कांग्रेस ने की सांठगांठ

संबंधित समाचार