IND vs AUS Final World Cup 2023: भारत की जीत के लिए कानपुर में हवन और पूजन, दर्जनों बड़ी स्क्रीन में देखेंगे मैच

कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन और पूजन हो रहा।

IND vs AUS Final World Cup 2023: भारत की जीत के लिए कानपुर में हवन और पूजन, दर्जनों बड़ी स्क्रीन में देखेंगे मैच

कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन और पूजन हो रहा है। जिसके लिए दर्जनों बड़ी स्क्रीन लगाई गई। इसमें सभी लोग मैच देखेंगे।

कानपुर, अमृत विचार। रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारत की जीत को लेकर हवन-पूजन शुरू हो गया है। शनिवार को भाजपा व अन्य दलों के पार्षदों, व्यापारियों व अन्य संगठनों ने मंदिरों में भारत की जीत को लेकर हवन-पूजन कर मिठाई बांटी।

भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष सचिवेंद्र सिंह सेंगर ने बनखंडेश्वर मंदिर प्रांगण में टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2023 जीत के लिए  हवन पूजन किया। आचार्य अक्षय बाजपेई ने पूजन कराया और भारत की जीत के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान रामनरेश मिश्रा, पार्षद गोविंद शुक्ला, पार्षद विवेक शर्मा, भानु प्रताप सिंह, धीरज मोहन पांडे, पिंटू तिवारी, मिंटू मिश्रा, नितेश सोनकर, सत्यम शुक्ला, श्रीश शुक्ला, बृज बिहारी वर्मा, ओम प्रकाश चौटाला, विकास चौहान, स्पर्श कटियार, निसाल वर्मा, भास्कर दीक्षित, रोहित शुक्ला, संजय झा, केके श्रीवास्तव, अनूप, रवि ,मनु ,लवी, आदि रहे।

शंखनाद के साथ भारत की जीत की कामना

विश्व कप फाइनल में भारत की जीत की कामना के साथ माल रोड व्यापारी एसोसिएशन ने शंखनाद करते हुए हाथों में तिरंगे और भारतीय क्रिकेट टीम का पोस्टर लेकर नारेबाजी की। संरक्षक और व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की भारत की प्रचंड जीत से पूरे विश्व में स्थापित हो जाएगा की भारत क्रिकेट के खेल में सरताज और गुरु है। इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक पवन गुप्ता, अध्यक्ष संदीप गुप्ता, भामाशाह सेवा समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी, मो. वहीद राजा, ओमप्रकाश प्रजापति, रियाज, रामप्रकाश तिवारी, सुभाष तिवारी आदि रहे।

भारतीय टीम की विजय के लिए लाजपत नगर वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री महेश सोनी ने मनकामेश्वर मंदिर में हवन का आयोजन किया। राजू निगम, अशोक आनंद, त्रिलोक स्वरूप घई, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, शैलेंद्र दीक्षित, परमजीत सिंह चंडोक, राघवेंद्र दुबे, रवि मोहन पाठक, जयंतु मुखर्जी, मनोज मिश्र, राहुल वर्मा, कुशल चंद्र सोनी, कैप्टन अमरजीत सिंह, बबलू सिंह, विशाल सक्सेना आदि रहे।

वहीं जागेश्वर अस्पताल परिसर में हवन पूजन का कार्यक्रम दक्षिण विकास मोर्चा द्वारा किया गया। अध्यक्ष नवीन पंडित ने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपने घरों में दिये जलाकर भारतीय टीम को विजय बनाने के लिए प्रार्थना करें। हवन के बाद फल और मिठाई का वितरण भी किया गया। जसपाल भगत, दीपू पासवान, राजिंद्र सिंह, जिन्दी जमशेद अख्तर, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरज त्रिपाठी, लवी सिंह, बाल गोविंद, ज्ञानू गंगवानी मयूर शाह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बेटियों का सपना, वर्ल्ड कप हो अपना 

ओईएफ स्कूल कैंट में हिन्दू-मुस्लिम छात्राओं ने एक साथ अपने-अपने मजहब के तरीकों से भारत को विश्व चैम्पियन बनाने व वर्ल्ड कप की ट्राफी भारत में लाने की प्रार्थना की। प्रार्थना और दुआ में शिवांगी, प्रिया शुक्ला, सोनाक्षी तिवारी, रीता शुक्ला, आकृति, दीपाली निषाद, अंजलि निषाद, आशना गुप्ता, सौम्या कश्यप, उर्मिला गुरंग, श्वेता सिंह, खुशबू यादव, वासु जयसवाल, स्नेहा गुप्ता, बुशरा फातिमा, अलीशा वारिस, कायनात, सदफ फातिमा, जाह्नवी, पलक, रजनी, इशिका, उपप्रधानाचार्य मोहित दुबे, प्रधानाचार्य शशिभाल सेंगर उपस्थित रहीं।ṇ

ये भी पढ़ें- IND vs AUS Final, World Cup 2023 : भारत या ऑस्ट्रेलिया, कौन जीतेगा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? यहां जानिए सब कुछ