वाराणसी में गूंजा 'जीतेगा भाई जीतेगा हिन्दुस्तान जीतेगा, गंगा तट पर टीम इंडिया की जीत के लिये की गई आरती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नमामि गंगे संग वेदपाठी बटुकों ने भारतीय टीम की जीत के लिए की प्रार्थना

वाराणसी। काशी के पौराणिक सिंधिया घाट के गंगा तट पर नमामि गंगे व महर्षि योगी वेद विद्यालय के वेदपाठी बटुकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती का आयोजन किया। इस दौरान भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई। हमारी टीम अब तक जीती है आज भी जीतेगी आगे भी जीतेगी इस भाव से उनको शक्ति मिले उनको ऊर्जा मिले उत्साह बना रहे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर मां गंगा की आरती उतारी गई। 

cats1

भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी काशी से भारतीय टीम को संदेश दिया गया कि पूरा भारत उनके साथ है। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि महान भारत बनाने के लिए केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि भारत के हर व्यक्ति को जीत की भावना से खड़ा होना है। भारत जीतेगा इस स्प्रिट के साथ पूरा विश्वास है नमो स्टेडियम में नमो भारत जीतेगा। 

जीतेगा भाई जीतेगा हिन्दुस्तान जीतेगा के जय घोष से हमने मां गंगा से प्रार्थना की है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से अथर्वराज पांडेय, महानगर सहसंयोजक सरिका गुप्ता, महानगर सहसंयोजक सीमा चौधरी, सोनू जी, पंकज कुमार अधिवक्ता दिल्ली हाई कोर्ट, पिंटू शर्मा, संजय गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक गण मौजूद रह।

यह भी पढ़ें:-World Cup 2023: विश्वकप के महामुकाबले को तैयार लखनऊ, कहीं हुआ पूजन तो कहीं हवन

संबंधित समाचार