सीएम ममता बनर्जी ने भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं, कहा- देश आपकी जीत की प्रतीक्षा कर रहा है
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को विश्व कप के फाइनल मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश उसकी जीत का इंतजार कर रहा है। अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। उन्होंने कहा, "पूरा देश आपकी जीत का इंतजार कर रहा है!! हमें गौरवान्वित करें।"
ये भी पढे़ं- दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर कम हुआ, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत: गोपाल राय
