अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने भोजपुरी अंदाज में लोगों को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर लोगों को भोजपुरी अंदाज में रविवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया “सूर्योपासना आउर लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' के रउवा सब के हार्दिक शुभकामना। आगे उन्होंने लिखा है कि भगवान भास्कर आउर छठी मईया हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि आउर आरोग्य के आशीर्वाद दें, इहे कामना करत बानी।” 

उन्होंने अपने संदेश के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है। लोक आस्था का महापर्व छठ का आज यानी रविवार को तीसरा दिन है। आज के दिन छठ व्रती 36 घंटे का व्रत रखते हुए शाम के समय में डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देते हैं। अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है।

केंद्रीय मंत्री ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा “भगवान भास्कर आउर छठी मईया हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि आउर आरोग्य के आशीर्वाद देस, इहे कामना करत बानी। जय छठी मईया!”

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी ने लखनऊ में खालसा चौक का किया उद्घाटन, कहा- सभी को हृदय से बधाई!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म