रुद्रपुर: वैगनार ने मारी युवकों को टक्कर, एक की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना पंतनगर इलाके में सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे दो युवकों को वैगनार  कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हल्द्वानी-बरेली रेफर कर दिया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर हल्द्वानी निवासी हबीब ने बताया कि 28 अक्टूबर की शाम साढ़े सात बजे वह टेम्पो संख्या यूके टीबी 3087 को नैनीताल हाईवे किनारे रोककर अपने दोस्त रेहान व ताहिर से वार्ता कर रहा था कि अचानक रुद्रपुर की ओर से आ रही वैगनार संख्या यूके-04 क्यू-3708 के चालक तेज गति से दोनों युवकों को टक्कर मार दी। जिससे ताहिर व रेहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने रेहान को हल्द्वानी और ताहिर को बरेली के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

संबंधित समाचार