नैनीताल: उत्तराखंड में क्रिकेट अकादमी खोलने का करूंगा प्रयास: धोनी

नैनीताल: उत्तराखंड में क्रिकेट अकादमी खोलने का करूंगा प्रयास: धोनी

नैनीताल, अमृत विचार। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने रविवार को यहां मां नयना देवी मंदिर में जाकर मत्था टेका और मां नयना देवी से भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप जीतने की कामना की। महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार संग नैनीताल प्रवास पर हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाने नैनीताल पहुचे हैं। उन्होंने यहां होटल में केक काटकर पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाया।  

मीडिया से बातचीत करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि वर्ष 2013 में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीता था जिसके बाद कुछ कमियों के चलते वो विश्वकप नहीं जीत सके। इस बार भारतीय टीम विश्व की सबसे बेहतरीन टीम है। उन्हें उम्मीद है कि आस्टेलिया को हराकर भारत तीसरी बार विश्वकप जीतेगा।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने कहा कि देश भर के साथ-साथ उत्तराखंड के युवाओं में भी क्रिकेट को लेकर जुनून और प्रतिभा है। पहाड़ की प्रतिभाओं को तरासने की जरूरत है। उनका प्रयास रहेगा कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनको अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड में क्रिकेट अकादमी शुरू की जाए या फिर यहां के होनहार खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में प्रशिक्षण दिया जाए।

 

ताजा समाचार

कासगंज: महिला आयोग का बड़ा कदम, नदरई झाल के पुल पर बनाई जाएगी पुलिस चौकी
प्रदेश में BJP शुरू करेगी वक्फ सुधार जन जागरण अभियान, 19 अप्रैल से शुरू होगी कार्यशाला, जानें कैसे होगा प्लान का विस्तार
45 हजार राजमिस्त्रियों के साथ 7017 रानी मिस्त्री भी तैयार, ''रूरल मेसन ट्रेनिंग'' कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाएं भी बन रहीं दक्ष
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 2 की मौत 6 घायल, हमलावर गिरफ्तार
हूतियों पर जमकर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, तेल बंदरगाह को किया टारगेट, 20 लोगों की मौत
18 अप्रैल का इतिहासः तात्या टोपे से लेकर महात्मा गांधी तक हर किसी ने अंग्रेजों से आजादी हासिल करने के लिए चुना आज का दिन