जिला बदर घोषित पूर्व ग्राम प्रधान के घर पर नोटिस चस्पा
कौशांबी, अमृत विचार। संदीपन घाट थाना के उजहिनी खालसा गांव में पूर्व ग्राम प्रधान मतलूब उल्ला पुत्र अबीब उल्ला को जिला मजिस्ट्रेट कौशाम्बी सुजीत कुमार ने 6 माह के लिए बहिष्कृत (जिला बदर) कर दिया है। वहीं कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना प्रभारी भुवनेश चौबे के साथ पहुंची संदीपन घाट पुलिस ने पूर्व प्रधान के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
संबंधित ग्राम सभा में मुनादी कराकर अवगत कराया गया,साथ ही पुलिस द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि जिला बदर अभियुक्त अपने घर व आस पास कहीं दिखाई दे तो तत्काल थाने में सूचना दें। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक संजय कुमार उपनिरीक्षक जयप्रकाश सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -गवाहों की मौखिक गवाही दर्ज किए बिना जुर्माना लगाना अनुचित : HC
