फ्लैट में मिले एक परिवार के चार लोगों के क्षत-विक्षत शव, पुलिस ने कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बारासात/कोलकाता (पं. बंगाल)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक ही परिवार के चार लोगों के क्षत-विक्षत शव उनके फ्लैट में पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी बृंदाबन कर्माकर (52), उनकी पत्नी देवाश्री कर्माकर और दोनों की बेटी देबलीना (17) और आठ वर्षीय बेटे उत्साह के रूप में हुई है। 

अधिकारी ने बताया कि शव रविवार को खरदह इलाके में एम. एस. मुखर्जी रोड पर एक बंद अपार्टमेंट में पाया गया। पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों को पहले जहर देकर मार डाला और बाद में आत्महत्या कर लिया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का शव छत से लटका पाया गया, जबकि तीन अन्य शव फ्लैट में अलग-अलग जगहों पर थे। 

उन्होंने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंध था और वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका, इसलिए उसने यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने अपार्टमेंट से दुर्गंध आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि दरवाजा भीतर से बंद था, इसलिए इसे तोड़ना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें- विशाखापत्तनम में आग लगने से 15 नौका जलकर खाक, मछली पकड़ने वाली थीं नौकाएं 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता