अयोध्या: बीजेपी ने डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को बनाया अयोध्या जिला संगठन प्रभारी, विजय प्रताप सिंह को मिली यह जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सोमवार को हुई अवध क्षेत्र में शामिल अयोध्या के जिला व क्षेत्रीय प्रभारियों का फेरबदल किया है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से मूलरूप से अंबेडकरनगर जनपद के रहने वाले डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को अयोध्या जिला संगठन प्रभारी व लखनऊ जनपद के बख्सी तालाब निवासी विजय प्रताप सिंह को अयोध्या महानगर संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। 

678

जिला संगठन प्रभारी बने मिथिलेश त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत साकेत महाविद्यालय में छात्र राजनीति से की थी। 2004 से लेकर 2014 तक वह विद्यार्थी परिषद में रहे। इसके बाद वह युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। उन्होंने करीब पांच वर्ष तक भाजपा चुनाव प्रबंधन में कार्य किया। 

इसके बाद वह अंबेडकरनगर के जिला महामंत्री व जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुके हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चित्रकूट विधानसभा प्रभारी के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। जबकि अयोध्या महानगर संगठन प्रभारी बनाए गए विजय प्रताप सिंह अंबेडकरनगर जिला प्रभारी रहे। 

उन्हें अयोध्या महानगर संगठन का प्रभारी बनाया गया है। वह अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: हलाल सर्टिफिकेट से जुड़े आइटम के लिए लखनऊ में चला सर्च अभियान

संबंधित समाचार