प्रतापगढ़ : सपा जिलाध्यक्ष समेत पांच पर जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा
कुण्डा /प्रतापगढ़, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव पुत्र स्व. सुंदर लाल,उनकी मां शशि प्रभा व भाई सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव निवासीगण करेंटी के खिलाफ मऊदारा निवासी रोहित तिवारी पुत्र शिव प्रकाश ने ब्लाक कर्मियों से अभ्रदता व गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।
इधर करेंटी निवासी आयुष पांडेय उर्फ राजा पांडेय पुत्र जेपी पांडेय ने छविनाथ यादव पुत्र सुंदर लाल, पत्नी पिंकी उर्फ पिंका के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करना, जान से मारने धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मौजूदा समय में शशि प्रभा पत्नी स्व.सुंदर लाल मऊदारा की प्रधान हैं, जबकि पिंकी यादव करेंटी की प्रधान है। कोतवाल मनीष पांडेय ने बताया कि जानलेवा हमले,जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -लखनऊ के इन इलाकों में आज भी नहीं है पानी का कनेक्शन, लोग बोले - सरकार के दावे यहां हुये फेल
