बहराइच: युवती संग दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, साथी फरार, जानें पूरा मामल
बहराइच, अमृत विचार। जरवल रोड थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ चार दिन पूर्व हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही प्रयुक्त आटो को सीज कर दिया है। जबकि फरार एक आरोपी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती हुजूरपुर थाना क्षेत्र निवासी अपने मां के यहां से दो माह बाद 16 नवंबर को अपने घर जाने के लिए रवाना निकली।
पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि युवती लखनऊ से रोडवेज बस से पहुंची। इस पर ऑटो चालक ने रात अधिक होने का हवाला देते हुए उसे अपने यहां ठहरने की बात कही। युवती चालक के झांसे में आ गई। आटो चालक ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर युवती संग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया।
एसपी सिटी ने बताया कि मां की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने घटना के खुलासे के लिए छह थानों की टीम लगाई थी। काफी जांच और लगभग 400 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी को पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि शहर के झिगहाघाट स्थित हनुमान मंदिर के निकट से सोमवार रात को मुख्य आरोपी आटो चालक बबलू पुत्र अली अहमद निवासी नई बस्ती हसन नगर सलारगंज थाना दरगाह को गिरफ्तार किया। जबकि घटना में संलिप्त सोनू उर्फ पचासा पुत्र अली हसन निवासी नई बस्ती हसन नगर सलारगंज थाना दरगाह की तलाश पुलिस कर रही है।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने घटना की बात स्वीकारी है। जांच में भी आटो और आरोपी के होने की पुष्टि हुई है। जिस पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि बरामद आटो को सीज कर दिया गया है।
लखनऊ चली गई थी युवती
एसपी सिटी के मुताबिक युवती हुजूरपुर से कैसरगंज से ऑटो से होते हुए बाराबंकी के रामनगर पहुंची। इसके बाद वह लखनऊ चली गई। उसी दिन रात में युवती लखनऊ से वापस बहराइच रोडवेज बस से पहुंची। अधिक रात होने का फायदा ऑटो चालक ने उठाया।
खुलासे में लगी इन थानों की टीम
कोतवाल नगर मनोज कुमार पाण्डेय, दरगाह हरेन्द्र मिश्रा मय फोर्स, पयागपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी मय फोर्स, विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष सूरज कुमार मय, प्रभारी एसओजी राजकुमार पाण्डेय मय फोर्स, उप निरीक्षक दिवाकर तिवारी, हेमन्त सिंह, एसआई अभिलाख सिंह, नागेन्द्र प्रसाद समेत 13 सदस्यीय टीम शामिल रही।
उठ रहें कई सवाल
पुलिस ने युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा भी कर दिया है। लेकिन कई सवाल भी उठ रहा है पहले पुलिस ने आरोपी के ई-रिक्शा से होने की बात बताई। खुलासा ऑटो से किया। कोतवाली नगर क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे के निकट दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की बात बताई कुलसी में दरगाह थाना क्षेत्र दिखा दिया गया। पहले अधिक लोगों की बात हो रही थी। अब सिर्फ दो लोग ही सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: World Fisheries Day पर सरयू नदी में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने छोड़ी मछलियां
