चुनाव के बाद ईरान के प्रति नीतियों में बदलाव की उम्मीद नहीं : माइक पोम्पिओ
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बाद देश का ईरान के प्रति रुख और नीतियों में शायद ही कोई बदलाव हो। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पोम्पिओ ने ‘मीडिया लाइन’ को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही। पोम्पिओ ने कहा,“ट्रंप …
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बाद देश का ईरान के प्रति रुख और नीतियों में शायद ही कोई बदलाव हो।
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पोम्पिओ ने ‘मीडिया लाइन’ को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही। पोम्पिओ ने कहा,“ट्रंप प्रशासन के कार्यों को लेकर अमेरिका को अपार समर्थन हासिल है।
मुझे देशभर से कांग्रेस के सैकड़ों सदस्यों का पत्र मिला है, जिनमें सभी ने मांग की है कि अमेरिका इस तरह से कार्य करे जिससे ईरान हथियार खरीदने और बेचने की स्थिति में नहीं हो । हमने यह कर दिखाया है। इसलिए मुझे लगता है कि हमें दोनों राजनीतिक दलों का अपार समर्थन प्राप्त है।”
