संभल: हलाल और हराम का सर्टिफिकेट जारी करना पूरी तरह से जायज: डॉ. बर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री पर रोक के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि चुनावी माहौल में मुसलमानों के हैरेस करने व डराने के लिए सरकार इस तरह के फैसले कर रही है। बैन लगाने से पहले सरकार को सरकार को पॉलिसी बनाकर स्थिति साफ करनी चाहिए थी।

डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले को लेकर एक कमेटी बनाई चाहिए। वह कमेटी सारे मसले का अध्ययन कर बताएं कि क्या हराम है और क्या हलाल है। कमेटी की रिपोर्ट से जनता का जेहन साफ होगा और फिर जो हलाल खाना चाहते हैं वह हलाल खरीदेंगे और जो हलाल नहीं खाना चाहते हैं वह नहीं खरीदेंगे। 

डॉ. बर्क ने कहा है कि इस्लाम में साफ है कि अल्लाह के नाम पर जो जिबह की जाएगी वह हलाल है। जो जिबह अल्लाह के नाम पर नहीं की गई वह हराम है। दुनिया में तमाम ऐसे लोग हैं जो हलाल और हराम में फर्क नहीं करते हैं। लेकिन मुसलमान हलाल खाने वाले हैं,  उनकी सोच अलग है। इस्लाम की पॉलिसी और इस्लाम के उसूलों में  हलाल की बात है।

जमीयत वालों के द्वारा हलाल और हराम का सर्टिफिकेट जारी करना पूरी तरह से जायज है। डॉ. बर्क ने कहा कि सर्टिफिकेट पर अमल होना चाहिए। भाजपा सरकार 2024 के इलेक्शन की वजह से मुसलमानों को डराने धमकाने और हैरेस करने के लिए हथकंडे अपनाने से बाज आएं।

ये भी पढे़ं- संभल: मुठभेड़ के बाद दो गो तस्कर गिरफ्तार, दो साथी फरार

 

 

संबंधित समाचार